उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरुमदारा में डॉक्टर सहित समस्त मेडिकल स्टाफ को वितरित की गई पीपी ई किट।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरुमदारा में डॉक्टर सहित समस्त मेडिकल स्टाफ को पीपी ई किट वितरित की गई। रणजीत रावत ने कहा कि जैसा देखने को मिल रहा है कि रामनगर क्षेत्र में एक बार फिर से कोरोना का संक्रमण बढ़ गया है। उसी में एतिहाद लेते हुए आज हमने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पीरुमदारा में डॉक्टर सहित समस्त मेडिकल स्टाफ को पीपीई किट वितरित की है। जिससे वो जनता को बेहतर सेवा प्रदान कर सकें। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, ग्राम प्रधान श्रीमती उषा जोशी, ग्राम प्रधान अमरजीत सिंह, ओमकार सिंह, उप प्रधान लीलाधर जोशी, पूर्व प्रधान जसकार सिंह, ग्राम प्रधान मोहम्मद रिजवान, बाली राम, पूर्व प्रधान संजय रावत, सोहन लाल, कुन्दन नेगी, सरताज अली, कृपाल सिंह, प्रेम नेगी, मुन्ना मठपाल, सन्दीप रावत आदि लोग मौजुद रहे।

Ad_RCHMCT