उत्तराखंड-(ब्रेकिंग) यहाँ ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत।।

ख़बर शेयर करें -

आगरा फोर्ट से चलकर रामनगर जा रही ट्रेन की चपेट में आकर हाथी की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रेन के यात्रियों को वापस सिडकुल हाल्ट से रामनगर काशीपुर,गूलरभोज के लिए बाया बस के माध्यम से भेजा जा रहा है। इस घटना से गुस्साए हाथियों ने रेल ट्रैक घेर करके ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने दिया तथा वापस ट्रेन सिडकुल हाल्ट के पास पहुंचकर रेल प्रशासन यात्रियों को विभिन्न माध्यमों से उनके गंतव्य को पहुंचा रही है। इस घटना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच करके हाथियों के शांत कर जंगल की तरफ भेज दिया है। बताया जाता है कि यह घटना सिडकुल रेलवे हाल्ट से करीब 500 मीटर घनघोर जंगल में हुई जहां पर मोबाइल सिग्नल भी नहीं आ रहे हैं। इस घटना केेेे बाद वन विभाग में हड़कंप मचा है रेलवे, वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं।

Ad_RCHMCT