उत्तराखंड-(बड़ी खबर)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी राहत,की महत्वपूर्ण घोषणाएं।।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बङी राहत, की महत्वपूर्ण घोषणाएं

बिजली बिलों के फिक्स्ड चार्ज और विलम्ब भुगतान अधिभार में छूट

सेवायान कर में 6 माह की छूट

पर्यावरण मित्रों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

पीएम स्वनिधि में पंजीकृत लाभार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करते हुए बङी सौगात दी है। उन्होंने सदन में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

यहाँ भी पढे़- रामनगर-थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न अपराधों में लगातार सक्रिय चल रहे निम्नलिखित (10)अपराधियों के धारा 110 G, सीआरपीसी और 3 के विरुद्ध धारा 3/4 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के अन्तर्गत की गई कार्यवाही।।

ऊर्जा विभाग

मुख्यमंत्री ने कहा कि  ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह हेतु छूट प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 2,24,604 लोग लाभान्वित होंगे जिस पर अनुमानित व्यय राशि रू0 2463.81 लाख होगी। विद्युत बिलों के विलम्ब भुगतान अधिभार पर 03 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर लगभग रू0 3642.00 लाख का व्यय भार आएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में ‘फोर्स तैनाती मोड’ः  ड्रोन निगरानी से लेकर जीरो ज़ोन तक, प्रशासन का अलर्ट प्लान

यहाँ भी पढे़- उत्तराखंड-यहाँ पर्यटकों की कार खाई मे गिरने से दो पर्यटकों की मौत।।

परिवहन विभाग

परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में 06 माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 96380 है जबकि अनुमानित व्यय भार रू0 7580.00 लाख होगा। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर 06 माह लिए छूट प्रदान की जायेगी। इस पर अनुमानित व्यय भार रू0 3250.00 लाख आएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़े खतरे का अलर्ट! शीतलहर से निपटने को प्रशासन की बड़ी तैयारी

यहाँ भी पढे़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया आपदा प्रबंधन केन्द्र का निरीक्षण।।

शहरी विकास विभाग

शहरी विकास विभाग के अंतर्गत पर्यावरण मित्रों को रू0 2000 की प्रोत्साहन धनराशि 05 माह तक प्रदान की जायेगी। इससे लगभग  8300 पर्यावरण मित्र लाभान्वित होंगे। इस पर लगभग रू0 830.00 लाख का व्यय भार आएगा। 

पी०एम० स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को 05 माह तक 2-2 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। इसमें लाभार्थियों की अनुमानित संख्या 25000 है तथा अनुमानित व्यय भार  रू0 2500.00 लाख होगा।

यहाँ भी पढे़- उत्तराखंड-(बड़ी खबर) राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीए।।

पेयजल विभाग

पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल / सीवर उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसम्बर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि शत प्रतिशत माफ किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा परिणाम किया निरस्त, पढ़े

 मुख्यमंत्री ने कहा कि  स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। कोविड की विषम परिस्थितियों में उन्होंने जिस प्रकार से काम किया है, वह प्रशंसनीय है। हम आशा बहनों को पांच माह तक 2-2 हजार रूपये प्रतिमाह दे रहे हैं। साथ ही एक-एक टेबलेट भी दिया जाएगा। आशा बहनों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। 

यहाँ भी पढे़- नैनीताल-26 अगस्त को जनपद के चालीस स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन।।

Ad_RCHMCT