देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को एम्स नई दिल्ली से डिस्चार्ज हो गए। उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन दिल्ली स्थित अपने आवास में आइसोलेशन में रहेंगे।
कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। तब से वह आइसोलेशन में रहे। 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री को हल्का बुखार हुआ। दून अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उनकी चेस्ट में मामूली संक्रमण मिला। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एम्स से डिस्चार्ज हो गये हैं। यह जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री के फिजीशियन डॉ एन एस बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनकी सभी जांचें सामान्य आई हैं। फिलहाल वे कुछ समय के लिये नई दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में रहेंगे।


