रामनगर—–उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत रावत के नेतृत्व में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए रामनगर कांग्रेसजनों द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं देश में हजारों कांग्रेस जन पर लगे झूठे मुकदमों के खिलाफ आज, कुछ रामनगर वरिष्ठ कांग्रेसजनों द्वारा कांग्रेस कार्यालय रामनगर में एवं अन्य कांग्रेसजनों द्वारा अपने निवास स्थान पर सांकेतिक धरना दिया। रणजीत रावत ने कहा कि आज हम सांकेतिक धरने से मोदी सरकार को दिखाना चाहते हैं कि केंद्र सरकार अपने इस द्वेष की भावना से काम करना बंद कर दे। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता मोदी सरकार की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं। और ना ही दबने वाले हैं। हमारे वंशजों ने अंग्रेजों को की हुकूमत को उखाड़ फेंका था। रणजीत रावत ने कहा कि मोदी सरकार जितना दमन बढ़ाएगी, हम अपनी आवाज को इतना ज्यादा बुलंद करेंगे। और अगर केंद्र सरकार ने अपनी तानाशाही रवैया बंद नहीं करा तो हम इस कोविड-19 के सोशल डिस्टेंस को छोड़कर सड़कों पर उतर आएंगे। आज सांकेतिक धरने में कांग्रेस कार्यालय में एवं अपने घरों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव किशोरी लाल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉक्टर निशांत पपने, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कालिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर देशबंधु रावत, नगर अध्यक्ष डीसी हर्बोला, ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष प्रकाश पपने, नैनीताल कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, एनएसयूआई के राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक मोहम्मद हाशिम, महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती आशा आर्य, सभासद गुलाम सादिक, मोहम्मद अजमल, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद मुजाहिद, अतुल कुमार अग्रवाल, संजय कुमार, देवेंद्र चिलवाल, नदीम कुरैशी राजू आर्य, वीरेंद्र लटवाल, महेश पांडे, नजाकत अली, अजय मेहता नवीन सनवाल आदि रहे।
इसके साथ ही मालधन क्षेत्र में भी कांग्रेस जन द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं अन्य कांग्रेसजनों पर लगे झूठे मुकदमों के खिलाफ अपने अपने निवास स्थान पर सांकेतिक धरना दिया मालधन क्षेत्र में सांकेतिक धरने में पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती बसंती आर्य क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल कांडपाल गिरधारी लाल महेंद्र आर्य नैनीताल युवा कांग्रेस के जिला सचिव प्रमोद कुमार, युवा कांग्रेस के विधानसभा महासचिव देवेंद्र चंदोला, वीरेंद्र कुमार, वेद प्रकाश, जगदीश कुमार आदि मौजुद रहे।






