कोरोना अपडेट-हैल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 411 नए मामले,जबकि आज 301 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

ख़बर शेयर करें -

गुरुवार को आये हैल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 411 नए मामले

देहरादून – गुरुवार को आये हैल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में फिर कोरोना बम फूटा है। राज्य में आज 411 संक्रमित नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल आंकड़ा 13636 पहुंच गया है। जबकि गुरुवार को 301 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। और ठीक होने वाले लोगों की संख्या 9433 पहुंच गयी है। इसके अलावा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। अभी तक 187 लोगों की मौत हो गई है । आज अल्मोड़ा 2, बागेश्वर 1, चमोली 9, चंपावत 2, देहरादून 87, हरिद्वार 115, नैनीताल 47, पौड़ी गढ़वाल 6, टिहरी गढ़वाल से 17, उधम सिंह नगर से 125 मामले सामने आए हैं।देखिये आज का हैल्थ बुलेटिन।

Ad_RCHMCT