चौखुटिया/मासी-(दुखद) कबडोली के प्रधान भी हार गए कोरोना की जंग।।

ख़बर शेयर करें -

गणेश जोशी कबडोली के प्रधान भी हार गए कोरोना की जंग
चौखुटिया, मासी से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित कबडोली ग्राम पंचायत के वर्तमान ग्राम प्रधान भी कोरोना की जंग हार गए। मंगलवार अल्मोड़ा बेस अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। साथ ही ग्राम प्रधान संगठन ने भी शोक व्यक्त कर दुख जताया है।


कबडोली के वर्तमान ग्राम प्रधान पूरन सिंह पटवाल उम्र लगभग 43 वर्ष को कुछ दिनों से बुखार आदि की शिकायत होने पर 8 दिन पूर्व अल्मोड़ा बेस अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान मंगलवार अस्पताल में ही उनकी मृत्यु हो गई। उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर पद पर भगोती क्षेत्र मैं कार्यरत है तथा एक नाबालिक बच्चे के अलावा घर में बूढ़ी मां व ताई रहते हैं। मौत की खबर मिलने पर पूरे ग्राम सभा में सन्नाटा हो गया है, साथ ही क्षेत्र में दुख की लहर है। गांव के चचेरे भाई मोहन सिंह पटवाल ने बताया की स्वर्गीय पूरन सिंह ने पूरा गांव संभाला था। सभी के सुख दुख में हमेशा तैयार रहता था। ग्राम सभा के अलावा नजदीकी गांव में भी किसी प्रकार के काम में सबसे पहले हाथ बढाता था। दुख व्यक्त कर बताया उनके निधन से गांव में हर व्यक्ति दुखी है। ग्रामीणों ,पत्नी,मां , ताई का रो रोकर बुरा हाल है। बताया अंत्येष्टि अल्मोड़ा में ही की जा रही है। दिल्ली से उनके छोटे भाई व ताऊ का लड़का अल्मोड़ा पहुंच गए हैं। वर्तमान में ग्राम प्रधान के अलावा उनका टैक्सी का भी कारोबार था।
इधर ग्राम प्रधान की मौत की खबर मिलने पर प्रधान संगठन ग्रुप में प्रधान संगठन अध्यक्ष पवन पाण्डे सहित दीपा मासीवाल, गिरधर बिष्ट, हिमांशु देवतत्ला, अरविंद बिष्ट,सतेंद्र प्रकाश रोशन, सूरत सिंह, मोहन सिंह, दिनेश मनराल, हरी बिष्ट गिरीश चंद, मासी टैक्सी संचालक यूनियन ,व्यापार संघ अध्यक्ष, महेश लाल वर्मा आदि शोक व्यक्त कर दुख जताया।