जिलाधिकारी सविन बंसल का प्रयास ,नैनीताल की पार्किंग की समस्या होगी खत्म, शत्रु सम्पत्ति पर बनेगी पार्किंग।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल पूरे देश भर मे आकर्षण का केन्द्र रही है। पर्यटक सीजन के अलावा भी वर्ष भर देश-दुनिया के सैलानि बड़ी संख्या मे पहुचते हैं।पर्यटकों की संख्या से नैनीताल शहर में पार्किंग की समस्या विकराल रूप ले लेती है। फ्लैट्स मैदान में डीएसए पार्किंग खचाखच हो जाने के बाद प्रशासन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर पार्किंग की व्यवस्था को शहर से दूर कराया जाता था। वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल प्रयत्नशील रहे हैं। उन्होंने मेट्रोपोल में पार्किंग की संभावनाऐं तलाश करते हुए इस शत्रु सम्पत्ति के बेहतर उपयोग हेतु सम्पत्ति पर जिला प्रशासन द्वारा स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्य का प्रस्ताव प्रदेश एवं भारत सरकार को भेजा था।
जिलाधिकारी श्री बंसल के प्रस्ताव पर शत्रु सम्पत्ति के कस्टोडियन गृह मंत्रालय भारत सरकार ने शत्रु सम्पत्ति परिसर की वाहन पार्किंग, सम्पत्ति की अभिरक्षा तथा नियंत्रण के लिए स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्यों की अनुमति प्रदान की है। जिलाधिकारी श्री बंसल के विशेष प्रयासों से प्रथम बार ऐंसा हुआ कि गृह मंत्रालय द्वारा शत्रु सम्पत्ति के डिप्टी कस्टोडियन को सम्पत्ति पर स्थायी प्रकृति के निर्माण का अधिकार सौंपा गया है।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने गुजरे समय में मेट्रोपोल शत्रु सम्पत्ति का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौका मुआयना किया था, उन्होंने पाया कि इस शत्रु सम्पत्ति एवं इसके परिसर का जनहित में बेहतर ढंग से पार्किंग के लिए उपयोग किया जा सकता है। इससे शहर की सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर वाहनो के दबाव को कम किया जा सकता है तथा जाम से भी मुक्ति मिल सकती है।
जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए जिला योजना से कार्यदायी संस्था लोनिवि को 4200000 (बयालीस लाख) रूपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत धनराशि से लोनिवि द्वारा मेट्रोपोल परिसर में समतलीकरण, नाली निर्माण एवं वायर फेंसिंग एवं सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी श्री बंसल के विशेष प्रयासों की बानगी है कि इससे पूर्व कभी भी शत्रु सम्पत्ति पर स्थायी प्रकृति के निर्माण कार्य कभी नहीं हुए थे। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपलब्ध धनराशि का समय से उपयोग करें।
श्री बंसल ने बताया कि मेट्रोपोल पार्किंग स्थल की भूमि का अधिक से अधिक उपयोग पार्किंग के रूप में किया जायेगा, जिससे पार्किंग क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और शहर की सड़कों से वाहनों का दबाव कम होगा और अनावश्यक लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि मेट्रोपोल पार्किंग स्थल को हाईटैक पार्किंग स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पार्किंग स्थल मं ज़ूम इन जूम आउट बेरियर, सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग स्थल का सौन्दर्यकरण, व्यवस्थित निकासी व प्रवेश द्वार के साथ ही महिला एवं पुरूषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की भी सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  रांसी में बजट पूर्व संवाद: जनभागीदारी से बनेगा जनहितकारी बजट – मुख्यमंत्री धामी

Ad_RCHMCT