देहरादून – उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 10 जिलों में लगभग कोरोना के नए मामले 10 से कम है उत्तराखंड राज्य के कई जिलो में कोरोना संक्रमण के नए मामले में काफी कमी देखी जा रही है। यही नहीं, प्रदेश के तीन जिलो को छोड़, बाकी 10 जिलो मे कोरोना संक्रमण के नए मामलो कि संख्या 10 से भी कम हो गए हैं। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ एबिलिटी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश भर में 128 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 228 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। तो वहीं, 02 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2627 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 48 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 22, बागेश्वर जिले में 0, चमोली जिले में 3, चंपावत जिले में 1, हरिद्वार जिले में 14 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही नैनीताल में 9, पौड़ी जिले में 2, पिथौरागढ़ जिले में 7, रुद्रप्रयाग जिले में 7, टिहरी जिले में 8, उधमसिंह नगर में 4 और उत्तरकाशी जिले में 3 केस आये हैं।हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7083 लोगों की मौत हो चुकी है। देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में अपने जिले का हाल चाल।






