देहरादून-कोरोना अपडेट राज्य मे फिर बढ रहा कोरोना का ग्राफ,आज फिर 12 लोगों की मौत,830 नये मामले।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना संक्रमण के तेजी से केस बड़े हैं जिससे आज यहां 830 नए मामले मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 80486 हो गया है जबकि आज 12 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है इस तरह राज्य में अब तक मरने वालों की संख्या 1332 हो गई है ।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज 513 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया जबकि आज तक 5742 लोग अभी भी विभिन्न कोविड केयर सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं इस तरह आज अल्मोड़ा में 53 बागेश्वर में 24 चमोली में 51 चंपावत में 17 तथा आज भी सबसे अधिक 273 संक्रमित मरीज देहरादून में नोट किए गए वही हरिद्वार में 63 नैनीताल में 105 पौड़ी गढ़वाल में 37 पिथौरागढ़ में 61 रुद्रप्रयाग में 55 तथा टिहरी गढ़वाल में 44 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले इसके अलावा 37 लोग उधम सिंह नगर तथा उत्तरकाशी में 10 लोगों में इस संक्रमण के चलते मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिसके कारण आज 830 लोग पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित पाए गए इस तरह राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 80486 हो गया है ।

Ad_RCHMCT