देहरादून-कोरोना अपडेट राज्य मे आज 141 नये मामले देखिये अपने जिले का हाल।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून
उत्तराखंड राज्य के आज के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में आज 141 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 94464 हो गया है। जबकि आज 6 लोगों ने इस संक्रमण के चलते दम तोड़ा है। वही आज 236 लोग विभिन्न अस्पतालों से अपना इलाज करा कर घर पहुंचे हैं ।उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज तक 2406 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं ।
जनपदों में यदि नजर डाली जाए तो आज भी सबसे अधिक 51 मरीज देहरादून जनपद में पाए गए हैं,जबकि अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 1, चमोली में 2,हरिद्वार में 13, नैनीताल में 37, पौड़ी गढ़वाल में12, पिथौरागढ़ में 2, रुद्रप्रयाग में 0, उधमसिंह नगर में 10, उत्तरकाशी में 2 तथा टिहरी गढ़वाल मे 4, चम्पावत 4 संक्रमित मरीजों के राज्य में आज 141 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई जिससे राज्य में आंकड़ा बढ़कर 94465 हो गया है।देखिये आज का हैल्थ बुलेटिन।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फर्जी आयुर्वेदिक क्लीनिक और अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़
Ad_RCHMCT