देहरादून-(कोरोना अपड़ेट)आज प्रदेश मे आये 949 संक्रमित,टोटल संक्रमितों की संख्या पहुंची 46281

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बड़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लोग खुद सतर्कता बरतते हुए इस वैश्विक महामारी से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
आज राज्य में जारी हैैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को कुल 949 संक्रमित मरीजों की संख्या बढी, इस तरह उत्तराखंड में आंकड़ा 46281 हो गया, जबकि अब तक 34649 लोग इससे ठीक होकर घर जा चुके हैं, तथा 10856 लोग अभी भी विभिन्न कोविड- सेंटर में अपना इलाज करा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 566 लोगों की मृत्यु हुई है। आज अल्मोड़ा में 92 बागेश्वर में 2 चमोली में 15 चंपावत में 37 तथा देहरादून में 295 हरिद्वार में 178 नैनीताल में 65 पौड़ी गढ़वाल में 80 तथा पिथौरागढ़ में 48 रुद्रप्रयाग में 3 और टिहरी गढ़वाल में 12 तथा उधम सिंह नगर में 63 और उत्तरकाशी में 59 लोग आज इस संक्रमित बीमारी में पाए गए इस तरह आज कुल 949 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।देखिये आज का हैैैल्थ बुलेेेटिन।

Ad_RCHMCT