देहरादून – स्वास्थ्य विभाग के मंगलवार के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में नहीं हो रहा कम कोरोना का कहर। आज राज्य में 7120 में संक्रमित मरीज मिले जिसके चलते राज्य में अब यह आंकड़ा बढ़कर के 256934 हो गया है। जबकि आज विभिन्न अस्पतालों से 4930 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। जबकि आज इस संक्रमण के चलते 118 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी 6:00 बजे के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 302, बागेश्वर में 24, चमोली में 155, चंपावत में 80 तथा आज भी सबसे अधिक देहरादून में 2201 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि हरिद्वार में 649, नैैनीताल मे 1152 ,पौड़ी गढ़वाल में 329 ,पिथौरागढ़ में 165, रुद्रप्रयाग में 368 ,टिहरी गढ़वाल में 296 ,उधम सिंह नगर में 813 तथा उत्तरकाशी में आज 586 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।






