देहरादून राज्य सरकार द्वारा जारी आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार नए संक्रमित से अधिक ठीक होने वालों की संख्या रही।वैश्विक महामारी के आज उत्तराखंड राज्य में 4492 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि आज 110 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। वही आज विभिन्न अस्पतालों से 7333 लोग डिस्चार्ज हुए हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 292, बागेश्वर में 83, चमोली में 363, चंपावत में 283, देहरादून में आज राहत भरी खबर यह है कि आज वहां आंकड़ा 1000 से नीचे है यहां आज 874 लोगों में कोरोनावायरस के लक्षण मिले हैं।जबकि हरिद्वार में 548 ,नैनीताल में 621 ,पौड़ी गढ़वाल में 356 ,पिथौरागढ़ में 85 ,रुद्रप्रयाग में 318, टिहरी गढ़वाल में 169 ,उधम सिंह नगर में 341, उत्तरकाशी में 199 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है। देखिये अपने जिले का हाल।।






