देहरादून – उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज शनिवार को राज्य में 2757 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि आज 37 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। साथ ही आज 802 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए , राज्य मे कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा बढ़कर 121403 हो गया ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 51 बागेश्वर में 15 चमोली में 28 चंपावत में 44 तथा देहरादून में 1179 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं जबकि हरिद्वार में 617 नैनीताल में 248 पौड़ी गढ़वाल में 155 पिथौरागढ़ में 12 रुद्रप्रयाग में 79 टिहरी गढ़वाल में 50 तथा उधम सिंह नगर में 265 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है वहीं उत्तरकाशी में 14 लोग पॉजिटिव पाए गए है जिस तेजी से राज्य में कोरोना के लक्षण मिले हैं वह चिंता का विषय है। देखिये आज का हैल्थ बुलेटिन।






