देहरादून – वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर आज के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तराखंड में 503 ने केस मिलने के साथ आज उत्तराखंड में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर के 50062 हो गई है। जबकि अब तक 648 लोगों ने दम तोड़ा है।आज के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार बागेश्वर में 13 चमोली में 4 चंपावत में 10 तथा देहरादून 142, हरिद्वार में 99, नैनीताल में 71 ,पौड़ी में 16, पिथौरागढ़ में 3 रुद्रप्रयाग में 7 टिहरी में 72 उधम सिंह नगर में 36 तथा उत्तरकाशी में 34 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इस तरह आज 503 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है तथा अभी तक 41095 लोग ठीक हो करके अपने घर गए हैं साथ ही अभी तक 8076 लोग विभिन्न सेंटर में इलाज करा रहे हैं देखिये आज का हैल्थ बुलेटिन।





