देहरादून-कोविड19 अपडेट आज राज्य मे फिर 13 लोगों की मौत 515 नये मामले, देखिये अपने जिले का हाल।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून
उत्तराखंड राज्य में आज 515 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ यहां आंकड़ा बढ़कर के 79656हो गया है जबकि आज 425 लोग विभिन्न अस्पतालों से इलाज करा कर अपने घरों को गए हैं इस तरह आज तक 5456 मरीज विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं आज कुल 13 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है इस तरह राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1320 हो गई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 4 बागेश्वर में 24 चमोली में 30 चंपावत में 7 तथा आज भी सबसे अधिक देहरादून में 171 लोगों में इस संक्रमण के लक्षण मिले हैं इसके अलावा हरिद्वार में 45 नैनीताल में 56 पौड़ी गढ़वाल में 52 पिथौरागढ़ में 48 रुद्रप्रयाग में 16 टिहरी गढ़वाल में 21 उधम सिंह नगर में 18 तथा उत्तरकाशी में 23 लोगों में इस संक्रमण के चलते लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा इस तरह आज कुल 515 नए केस मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 79656 हो गया है ।

Ad_RCHMCT