देहरादून-कोविड19 अपडेट राज्य मे आज थोड़ी राहत आज 317 नये मामले आये जबकि 555 हुए डिस्चार्ज और 6 की मौत देखिये अपने जिले का हाल।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड राज्य के हैैैल्थ बुलेटिन में आज कोरोना संक्रमण के 317 नए मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 90167 हो गया है। आज छह लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है। देहरादून में 128 संक्रमित मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राचीन से आधुनिक तक: CDS ने बताया युद्ध और सुरक्षा का महत्व

आज तक 5256 मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। अभी तक 1495 लोगों ने इस संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। मंगलवार को उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा में 6 तथा बागेश्वर में आज कोई भी इस संक्रमण का मरीज नहीं मिला है, इसके अलावा चमोली में पांच चंपावत में 11 हरिद्वार में 22 नैनीताल में 48 तथा पौड़ी गढ़वाल में 12 लोगों में इस संक्रमण के मरीज मिले हैं वही पिथौरागढ़ में 25 रुद्रप्रयाग में दो जबकि टिहरी गढ़वाल में 12 लोगों में यह संक्रमण मिला है उधम सिंह नगर की बात की जाए तो यहां 8 जबकि उत्तरकाशी में 38 लोगों में से संक्रमण के कारण लोग विभिन्न अस्पतालों में एडमिट हुए इस तरह आज राज्य में 317 नए मरीज मिलने के साथ यहां आंकड़ा बढ़कर के 90167 हो गया है।देखिये अपने जिले का हाल।

यह भी पढ़ें 👉  प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, विधायक पर लगे आरोप, आक्रोशित हुये शिक्षक
Ad_RCHMCT