देहरादून
उत्तराखंड राज्य के दिनांक 3 जनवरी के हैैैल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य मे आज 267 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 91811 हो गया है। जबकि आज 5 लोगों की मौत इस संक्रमण के चलते हुई है।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में एक बागेश्वर में एक चमोली में एक चंपावत में 7 तथा आज भी सबसे अधिक देहरादून में 123 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि नैनीताल में 54 लोगों में तथा हरिद्वार में 22 पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में तीन रुद्रप्रयाग में दो टिहरी गढ़वाल में 11 उधम सिंह नगर में 11 तथा उत्तरकाशी में 18 लोगों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई है इस तरह उत्तराखंड में आज 267 में संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 91811 हो गया है जबकि आज 244 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं वही 4376 लोग अभी भी विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं अब तक उत्तराखंड राज्य में करुणा संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1527 हो गई है।देखिये 3 जनवरी का हैैैल्थ बुलेटिन।





