देहरादून- चार धाम यात्रा पुनः शुरू करने के संदर्भ और मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई।।

ख़बर शेयर करें -

गुरुवार को चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री आवास पंहुचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही चार धाम यात्रा पुनः शुरू किये जाने पर आभार जताया।
      इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा का उत्तराखंड के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व है। हर वर्ष देश-विदेश के लाखों लोगों को इस यात्रा की प्रतीक्षा रहती है । सरकार कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए यात्रियों की सुरक्षा और अन्य व्यवस्था यात्रा को तय समय में संचालित करने का प्रयास करेगा। इस यात्रा के प्रारंभ होने से स्थानीय पर्यटन और परिवहन व्यवसायियों सहित पूरे प्रदेश को लाभ होगा। इस अवसर पर उमेश सती, विजय सती, विपिन जोशी, नरेश सुन्दरियाल आदि मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT