देहरादून – उत्तराखंड राज्य से आज की सबसे दुखद खबर सामने आ रही है की भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री बच्ची सिंह रावत (बच्दा) का आज निधन हो गया है।बताया जा रहा है कि बच्दा कुछ दिन पूर्व से बिमार चल रहे थे और हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।कल स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उनको हल्द्वानी से एअरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।बताया जा रहा है कि उनके निधन से भाजपा को भारी हानि हुई है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बच्ची सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों मेें स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को दुख सहने की शक्ति और धैर्य प्रदान करे।


