देहरादून-(बड़ी खबर)प्राइवेट लैब में आरटीपीसीआर जांच के रेट तय,अब मैदानी जिलों में 1500 व पहाड़ी जिलों में 1680 रुपये में होगी जांच।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड में कोविड 19 की जांच को लेकर अब सरकार ने आरटी पीसीआर जांच के रेट तय कर आदेश जारी कर दिया है। अब पर्वतीय जिलों और मैदानी जिलों में आरटी पीसीआर जांच के अलग-अलग रेट होंगे। निजी लैब में मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, नैनीताल के कुछ हिस्से में प्राइवेट लैब में आरटीपीसीआर 1500 रुपए और पर्वतीय जिलों में 1680 रुपए रेट सरकार ने फिक्स किए हैं।बताया जा रहा है कि लंबे समय से आरटी पीसीआर जांच के रेट मनमाने वसूलने की शिकायत सरकार के पास आ रही थी,इसको देखते हुए सरकार ने आरटीपीसीआर के रेट फिक्स कर दिये।अगर कोई आरटीपीसीआर टेस्ट के ज्यादा रुपये लेता है तो उस पर भी कार्यवाही होगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रारंभिक शिक्षा निदेशक से मारपीट, विधायक पर लगे आरोप, आक्रोशित हुये शिक्षक
Ad_RCHMCT