देहरादून – कुछ और छूट के साथ उत्तराखंड में कोविड-19 कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। कुछ और छूट के साथ सरकार पर्यटन स्थलों को वीकेंड पर खोलने का अधिकार जिलाधिकारियों को दे सकती है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया की पर्यटन स्थलों पर साप्ताहिक बंदी किस दिन की जाएगी अब यह अधिकार जिलाधिकारियों को दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते और बढ़ाया जा सकता है। इसमें सरकार विचार कर रही है। उन्होंने बताया इसके साथ ही बाहर से उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश करने पर शक्ति के साथ कोरोना रिपोर्ट का परीक्षण किया जाएगा। बाजारों के खुलने की अवधि पर भी आज निर्णय लिया जा सकता है।आज नयी एस ओ पी भी जारी होगी।


