SSP का सख्त कदम: शक्तिफार्म चौकी का पूरा स्टाफ बदला, नई टीम तैनात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर जिले में कई पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। देर रात जारी आदेश में सभी स्थानांतरित कर्मियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि हाल ही में अवैध खनन से जुड़े एक मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए एसएसपी ऊधमसिंह नगर ने शक्तिफार्म चौकी के पूरे स्टाफ को लाइन हाजिर कर दिया था। इस कार्रवाई के बाद चौकी में नई टीम की तैनाती की गई है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

जारी आदेश के अनुसार, उपनिरीक्षक (SI) ललित चौधरी को कोतवाली सितारगंज से स्थानांतरित कर शक्तिफार्म चौकी का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक (Adi. SI) हरीश कुमार को पुलिस लाइन से चौकी शक्तिफार्म भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

हेड कांस्टेबल श्रेणी में हरीश राम, अनिल कुमार और कमल सिंह को भी पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर शक्तिफार्म चौकी में तैनात किया गया है। वहीं कांस्टेबल श्रेणी में मदन सिंह (बैच 1317), हरगोविन्द और भूपाल सिंह बिष्ट को भी पुलिस लाइन से चौकी शक्तिफार्म, कोतवाली सितारगंज में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इस नए फेरबदल के साथ ही शक्तिफार्म चौकी में पूरी तरह नई टीम की तैनाती कर दी गई है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad_RCHMCT