उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गढ़वाल मंडल के चमोली जिले के पुलना गांव में अचानक बोल्डर गिरने लगे, जिससे कई घरों की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कुछ बोल्डर सीधे घरों के अंदर तक घुस गए। इस घटना में दो परिवार के बच्चे और अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने सुनीं जन समस्याएं: त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश; चारधाम यात्रा के सफल संचालन और बुग्याल नीति पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

यह घटना ज्योर्तिमठ हेमकुंड साहिब फूलों की घाटी के प्रमुख पड़ाव स्थल पुलना गांव में हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय अचानक बोल्डर गिरने से घरवाले दहशत में आ गए और बच्चों समेत परिवार के अन्य सदस्यों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गए।

यह भी पढ़ें 👉  'विश्व बाघ दिवस' पर सीएम धामी का आह्वान: जनभागीदारी से ही प्लास्टिक मुक्त बनेगा उत्तराखंड; बाघ आधारित चित्र एवं पोस्टकार्ड का विमोचन

हालांकि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घरों को हुई क्षति और अचानक हुई घटना से पूरे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द निरीक्षण किया जाएगा और सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए चेतावनी भी है। ऐसे क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं, खासकर बारिश और भू-स्खलन के दौरान सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Ad_RCHMCT