देहरादून-(बड़ी खबर) कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य मे नाईट कर्फ्यू का समय बड़ा अब रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक रहेगा नाईट कर्फ्यू देखिये आदेश।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने फिर शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की है।जिसमें रात्रि कर्फ्यू के समय को बढाया गया है।जिसमें अब कर्फ्यू रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक रहेगा। रात्रि कर्फ्यू, देहरादून नगर निगम क्षेत्र मे आने वाले प्रत्येक शनिवार व रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू रहेगा। प्रदेश के अन्य जनपदों में प्रत्येक रविवार को साप्ताहिक कोविड-19 कर्फ्यू लागू रहेगा। मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने जारी किया आदेश इसके अलावा धार्मिक राजनीतिक व सामाजिक आयोजनों में व्यक्तियों की संख्या 200 से अधिक नहीं रहेगी, सार्वजनिक वाहन 50% यात्री क्षमता के साथ संचालित होंगे समस्त सिनेमा हॉल रेस्टोरेंट बार 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे समझ जिम 50% क्षमता के साथ संचालित होंगे समस्त जनपदों में संचालित कोचिंग संस्थान पूर्णता बंद रहेंगे स्विमिंग पूल स्पा पूर्णता बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण बचाने के लिए धावकों ने लगाई दौड़
Ad_RCHMCT