देहरादून – उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री बनते ही पुष्कर सिंह धामी एक्शन में दिखने लगे हैं। कल कैबिनेट मीटिंग करने के पश्चात आज उन्होंने मुख्य सचिव ओमप्रकाश को हटाकर एसएस संधू को नया मुख्य सचिव बनाया है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संधू केंद्र में एनएचएआई के चेयरमैन के पद पर कार्य कर रहे थे। जिन्हें आज केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए रिलीव कर दिया। जिसके बाद एसएस संधू को मुख्य सचिव बनाये जाने का पत्र उत्तराखंड शासन ने जारी कर दिया है।
मुख्य सचिव बदलने के बाद अब माना जा रहा है कि जल्दी ही जिले के अधिकारियों के भी तबादले किये जा सकते हैं।
मुख्यमंत्री एसएस संधू को राज्य का मुख्य सचिव बनाये जाने का आदेश भी जारी हो गया है।


