देहरादून – चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल, महासचिव डॉ. मनोज वर्मा एवं डॉ. एन.एस बिष्ट ने संघ की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से वार्ता की। संघ के मामलों पर बिन्दुवार चर्चा की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि सभी मांगों को गम्भीरता से लिया जायेगा और सकारात्मक सहयोग किया जायेगा। प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा अच्छा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जिस प्रकार से वे जनता की सेवा कर रहे हैं, इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं।
प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल ने जानकारी देकर बताया की मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिये जाने पर संघ ने अपना आन्दोलन तत्काल वापस लेने का निर्णय लिया है।





