देहरादून-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास मेंं जन समस्याओंं को सुना और अधिकारियों को दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल मेंं जन समस्याओंं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इस्राइल संघर्ष में उत्तराखंड के 32 नागरिक फंसे, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें। मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए। दीर्घावधि के कार्यों में भी उन्होंने तेजी लाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी (Amended Answer Key) की जारी

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान के साथ ही रोजगार, महिला सशक्तिकरण एवं उत्तराखंड के ग्रामीण विकास पर भी राज्य सरकार का विशेष फोकस है।

Ad_RCHMCT