दो लोगों को गिरफ्तार कर दमुवाढुंगा मे हुई महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम – दो दिन पूर्व थाना दमुवाढुंगा क्षेत्रान्तर्गत भुमिया विहार मित्रपुरम अन्तर्गत एक महिला का गला कटा शव घर के अन्दर पड़ा है। पूछताछ करने पर उक्त मृतका की शिनाख्त उषा गंगवार पत्नी श्री नरेश चन्द्र गंगवार निवासी भुमिया विहार मित्रपुरम दमुवाढुंगा थाना काठगोदाम उम्र-35 वर्ष के रुप में हुई। जिसके क्रम थाना काठगोदाम पर मृतका की माता श्रीमती लक्ष्मी देवी पत्नी स्व0 श्री मोहन सिह निवासी काररोड बिन्दुंखत्ता लालकुँआ द्वारा थाना काठगोदाम क्षेत्रान्तर्गत दमुवाढंगा में हुई उसकी पुत्री उषा गंगवार की हत्या के सम्बन्ध में थाना काठगोदाम में मुकदमा अपराध संख्याः- 172/2020 धारा – 302 भादवि बनाम नरेश एवं अभिषेक आदि पंजीकृत कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक , एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष काठगोदाम के र्निदेशन में हत्या के खुलासे हेतु तत्काल टीमों का गठन किया गया। गठित टीम के सदस्यो द्वारा अभियोग का खुलासा करते हुए अभियुक्त मृतका का सौतेला पुत्र 1- अभिषेक गंगवार पुत्र नरेश चन्द्र गंगवार निवासी- वार्ड न0-16 नई बस्ती जनता स्कूल के पास किच्छा जनपद उधम सिंह नगर तथा उसका दोस्त 02- जितेन्द्र पॉल पुत्र माखन लाल निवासी पंजाबी मौहल्ला विकास कॉलोनी वार्ड न0 16 नई बस्ती किच्छा जनपद उधम सिंह नगर को उक्त हत्या की घटित घटना में संलिप्त पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू) एवं हत्या के समय अभियुक्तों द्वारा पहने गये कपड़ों, जिन पर मृतका के खून के छींटे पाये गये, के बरामद किया गया है।गिरफ्तारी टीम मे नंदनसिंह रावत थानाध्यक्ष थाना काठगोदाम,उ0निरी0 शान्ति कुमार गंगवार (मानव वध सैल)
,उ0निरी0 राजेन्द्रसिंह रावत थाना काठगोदाम,उ0निरी0 देवेन्द्रसिंह बिष्ट थाना काठगोदाम, उ0निरी0वि0 दानसिंह मेहता थाना काठगोदाम,कास्टेबल भानु प्रताप थाना काठगोदाम,कास्टेबल खड़कसिंह थाना काठगोदाम,कास्टेबल रतनसिंह थाना काठगोदाम
, कास्टेबल एसओजी जितेन्द्र कुमार, कास्टेबल एसओजी त्रिलोक सिंह आदि पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।