“नेकी की दीवार” ने बहादुरी के लिए सन्नी को किया सम्मानित”
रामनगर – बहादुरी के लिए “नेकी की दीवार” की ओर से 15 अगस्त को तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी विजयनाथ शुक्ल द्वारा सन्नी को अंग वस्त्र तथा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री शुक्ल के द्वारा आश्वस्त किया गया कि वे सन्नी को वीरता पुरस्कार दिए जाने के लिए शासन को पत्राचार करेंगे।

संस्था के संचालक तारा चन्द्र घिल्डियाल ने बताया कि सन्नी ने अपनी जान की बाजी लगाकर रवि कश्यप की जान को बचाया। श्री घिल्डियाल ने बताया कि टीम “नेकी की दीवार” ने बहादुरी के लिए सन्नी को रु0 5100/- (पांच हज़ार एक सौ रु)की नकद धनराशि प्रदान की।
इस अवसर पर टीम”नेकी की दीवार” के उमाशंकर टम्टा, तरुण बेलवाल,रंजना आर्य,डी0एस0पंचपाल,मनीष कुमार,दीपक मसीह,मोहम्मद नवी,रूबी अख्तर, मोहम्मद निसार,हरीश मेहरा तथा डॉ सुमन कुमार,डॉ दीपक खाती,संजय कन्नौजिया,मोहम्मद राशिद आदि मौजूद रहे।




