नैनीताल-(ब्रैकिंग न्यूज) यहाँ ट्रक मे लगी आग ट्रक और लदा भूसा जला,देखिये वीडियो।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जंगलों मे लग रही आग अब सड़क पर भी आनी शुरू हो गई है। आग की वजह से हल्द्वानी से सामान भूसा लेकर पहाड़ की तरफ जा रहा ट्रक भीमताल से पहले ही आग की चपेट में आ गया। इस ट्रक में आग लगने का कारण पहाड़ पर चलते हुए जंगल से ट्रक के ऊपर आग की चिंगारी के आने से ट्रक पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया।इस ट्रक में हल्द्वानी से भूसा लेकर पहाड़ की तरफ जा रहा था कि अचानक सैलरी के पास पहाड़ से कुछ आग की चिंगारियां ट्रक पर गिरने के बाद से आग ने भयानक रूप ले लिया।जिसके बाद पूरा ट्रक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और गाड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी हालांकि इस आग में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन यह सोचने वाली बात है कि इसाक से कहीं इससे भी ज्यादा खतरनाक हादसा हो सकता था। वहीं आग लगने से दोनों तरफ लम्बा जाम भी लग गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा अभियान: बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच शुरू
Ad_RCHMCT