पीरुमदारा में 40 वर्षों से चलने वाले होम्योपैथी पायनियर्स क्लब के अस्पताल को स्व०सेठ मनसाराम चौधरी सेवा ट्रस्ट ने लिया गोद, जिसका आज हुआ विधिवत उद्वघाटन।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – पीरुमदारा में 40 वर्षों से चलने वाले होम्योपैथी पायनियर्स क्लब के अस्पताल को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व राजनीतिक भाजपा नेता भगीरथ लाल चौधरी ने अपने पूज्य पिताजी की स्मृति में चलने वाले स्व०सेठ मनसाराम चौधरी सेवा ट्रस्ट ने गोद लिया जिसका विधिवत उद्वघाटन क्षेत्र के विधायक दीवान सिह विष्ट ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सेवा का अवसर सभी को प्राप्त नही होता परन्तु यदि किसी को प्राप्त हो तो उसे इस प्रकार के ईश्वरीय कार्यो को इसी प्रकार से करना चाहिए जैसे भगीरथ लाल चौधरी ने किया कोई भी सस्था व सामाजिक कार्य बिना जनसहयोग के नही किया जा सकता है।सरकार भी सामाजिक सस्थाओ को सहयोग करने को तैयार है। क्षेत्र की जनता के हित व पायनियर्स क्लब की माग पर इस अस्पताल को चलाने के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपया देने की विधायक ने घोषणा की। इस अवसर पर भगीरथ लाल चौधरी ने कहा को हम सौभाग्यशाली है पानियर्स क्लब के जिन्होंने हमे यह सेवा का अवसर प्रदान किया हमारी कोशिश होगी की इसका लाभ क्षेत्र के आमजन तक पहुँचे। कार्यक्रम का संचालन पानियर्स क्लब के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हेम चन्द्र भट्ट ने किया इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव नवीन चन्द्र तिवारी , पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व पायनियर्स के अध्यक्ष दीवान कटारिया ने अपने विचार रखे व समापन शेर सिह यादव ने किया।इस अवसर पायनियर्स के उपाध्यक्ष दीपक,सचिव हरीश सनवाल कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल व दिनेश भट्ट, हरेंद्र चौहान विशाल तनेजा, इकबाल सिह,हरीश खंतवाल इरशाद अहमद,मदन जोशी आशीष ठाकुर, नन्दाबल्लभ सती, नरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT