लखनऊ – पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है की क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतन चौहान का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया।कोरोना से संक्रमित चौहान गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। चेतन पिछले महीने कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया है और वह गुरूग्राम के अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे।उनके निधन के बाद उनके समर्थकों ने शोक व्यक्त किया है।




