रामनगर – प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे रामनगर राज्य सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए सरकार पर लगाये कई गंभीर आरोप । शिवलालपुर चुंगी के समीप स्थित एक होटल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर्मचारी संगठनों के कार्यक्रम मे शामिल होने पर कहा कि राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है, सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी कदम उठाए जा रहे हैं जिससे कर्मचारी भी परेशान है पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा कर्मचारियों का अप्रत्यक्ष रूप से उत्पीड़न किया जा रहा है जो प्रदेश के हित में ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बदले की भावना से काम कर रही हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जबरदस्ती मुकदमे दर्ज कर रही हैं। भाजपा सरकार के दिन अब लद चुके हैं और आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेंगी। इस दौरान विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख संजय नेगी ,पुष्कर दुर्गापाल , महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट, हेमचंद भट्ट, गोपाल सिंह अधिकारी ,ताईफ खान सहित कई लोग मौजूद रहे।





