रामनगर – (चन्द्रशेखर जोशी)
रचनात्मक शिक्षक मण्डल द्वारा विगत बर्षों की भांति ही इस बर्ष भी प्रेमचंद जयंती(31 जुलाई) पर विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।उपरोक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक नवेंदु मठपाल ने दी।उन्होंने बताया कोरोना के कारण इन ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में प्राथमिक वर्ग के बच्चों के लिए प्रेमचंद का चित्र बनाओ व कोई कहानी सुनाओ प्रतियोगिता रखी गयी है।जबकि 6 से 8 कक्षा तक के बच्चों के लिए भी प्रेमचंद का चित्र बनाओ व पांच मिनट में कहानी सुनाओ प्रतियोगिता ही रखी गयी है।नवीं से लेकर बारहवीं तक के बच्चों के ये प्रेमचंद की किसी कहानी या उपन्यास पर चित्र बनाओ,किसी कहानी का सार सुनाओ ,किसी उपन्यास का सार सुनाओ प्रतियोगिता रखी गयी है।उपरोक्त कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती वंदना रौतेला जी की देख रेख में आयोजित किया जा रहा है। इस ऑन लाइन प्रतियोगिया के निरीक्षण हेतु बीस निर्णायकों की टीम भी घोषित की जा चुकी है।प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत भी किया जाएगा।शिक्षक मण्डल का प्रयास है कि इस प्रतियोगिता के बहाने बच्चों में साहित्यिक रुचि पैदा की जाय ।अगर कोई भी बच्चा इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है तो 9535572514 या9411759081 या 9411307257 या 9457635776 मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकता है




