बच्चों ने बनाई डिजिटल वीडियो पत्रिका।

ख़बर शेयर करें -

बच्चों ने बनाई डिजिटल वीडियो पत्रिका


रामनगर – रचनात्मक शिक्षक मण्डल की पहल पर बने स्कूली बच्चों के व्हाट्सएप्प ग्रुप जश्न – ए -बचपन में ब्रहस्पतिवार का दिन साहित्य का दिन रहा।प्रतिभागी बच्चों द्वारा डिजिटल पत्रिका “जश्न ए साहित्य” निकाली गई,जिसका विचार पिथौरागढ़ से दिवस एक्सपर्ट साहित्यकार महेश पुनेठा ने दिया।बच्चों ने अपनी रचनात्मकता से आलू में प्राण डाल दिए।ग्रुप एडमिन नवेंदु मठपाल के अनुसार पत्रिका का संपादन नानकमत्ता से कृति और रिया ने किया।
ग्रुप में दिवस एक्सपर्ट महेश पुनेठा ने बच्चों से उनकी मनपसंद विधा के बारे में जानना चाहा। बच्चों द्वारा साहित्य कि अलग-अलग विधा को पसंद किया गया। इसमें अपने अंदाज से आलू को एक पात्र बनाकर उसे यात्रा कराई।तब शुरू हुआ सफर वीडियो पत्रिका बनाने का। हर बच्चे को भूमिका सौपी गई।पन्द्रह से ज्यादा बच्चों ने अपनी सहभागिता से डिजिटल पत्रिका तैयार की।
ज्ञात हो कि बीते दिवस में विज्ञान कथाकार देवेन्द्र मेवाड़ी ने बच्चों को आलू की कहानी सुनाई थी,जिसे बच्चों द्वारा बहुत पसंद किया गया।इसी को आगे बढ़ाते हुए आज बच्चो ने आलू में अलग अंदाज से विचार व्यक्त किए।
जिसमें नानकमत्ता से रिया चंद और कृति अटवाल ने इस डिजिटल पत्रिका का सम्पादन किया। पिथोरागढ़ से शीतल ने संस्मरण’ ‘चुटकुले’ लक्षिता ,रामनगर से महाम अली ने पहेली, ‘कविता’ राधा पोखरिया ने, ‘समाचार’ दिव्यता, ‘यात्रावृतांत’ डौली भट्ट, ‘आत्मकथा’ दीपिका, ‘साक्षात्कार’ कमलेश , ‘कार्टून’ माहम अली, ‘जीवनी’ प्रथम मित्तल, ‘कहानी’ शाश्वत, ‘पत्र’ खुशी, एक अनोखा सफर रोहित द्वारा लिखे गए।ग्रुप एडमिन नवेंदु मठपाल के अनुसार लॉक डाउन के पश्चात से बनाये गए इस ग्रुप में उत्तराखण्ड के 200 से अधिक स्कूली बच्चे जुड़े हुए हैं।जिनको साहित्य,सिनेमा,थियेटर,विज्ञान,संगीत के एक्सपर्ट्स द्वारा रोजाना मनोरंजक गतिविधियां करवाई जाती हैं,ताकि बच्चे की रचनात्मकता में विकास हो।

Ad_RCHMCT