रामनगर – प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्ववान पर रामनगर विधानसभा में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रणजीत रावत के दिशा निर्देश में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करते हुए रामनगर विधानसभा में सभी पेट्रोल पंपों में बढ़ती पेट्रोल व डीजल के दामों के खिलाफ विरोध प्रकट किया गया।
रणजीत रावत ने कहा की भाजपा सरकार ने डीजल एवं पेट्रोल में बेतहाशा प्रति लीटर मूल्य वृद्धि की है। उसके खिलाफ आज प्रदर्शन कर रहे हैं इस सरकार से मांग कर रहे है कि मूल्य वृद्धि को वापस ले। आज भारत दुनिया का नंबर वन देश बन गया है जो इस पर 70 परसेंट तक टैक्स ले रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ₹35 डीजल पेट्रोल देने का वादा किया था और आज यह दोनों ₹80 से पार कर दिए हैं। जिससे जनता त्रस्त है। महंगाई कमरतोड़ बड़ी है। जिसके खिलाफ आज कांग्रेस ने अपना विरोध प्रकट करा है। और सरकार को चेताया है तुरंत मूल्य वृद्धि को वापस लिया जाए वरना कांग्रेस इसके खिलाफ व्यापक जन आंदोलन शुरू कर देगी। विरोध प्रकट करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष मालधन ओम प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम, प्रकाश पपने, शिशुपाल सिंह रावत, शेर सिंह लटवाल, गिरधारी लाल, देवेंद्र चिलवाल, प्रेम जैन, असलम सिद्दीकी, मोहम्मद यूसुफ, ओमकार सिंह, जस कार सिंह, जगत फर्त्याल, लीलाधर जोशी, बाली राम, ताईफ खान, सतेस्वरी रावत, बीना रावत, अनीता बिष्ट, ममता आर्य, दीप्ति भारद्वाज खुल्बे, सुमित शर्मा, धीरज सती, अतुल शर्मा, दीप पांडे, भुवन शर्मा, मोहम्मद मुजाहिद, मोहम्मद अजमल, लईक अहमद, मोहम्मद गुलजार, जावेद खान, उमा शंकर पांडे , साबिर हुसैन, प्रदीप प्रकाश, निर्मल सिंह, अब्दुल मलिक, नजाकत अली, किशोर लाल, शैलेंद्र रावत, सौराब सैफी, ओम प्रकाश आर्य वंशी, कैलाश त्रिपाठी, देवेंद्र चंदोला, वीरेंद्र लटवाल, महेश पांडे, आसिफ इकबाल, नदीम कुरैशी, मनोज भंडारी, महेंद्र सिंह नेगी, संजय रावत, कीर्ति पटवाल, अजय मेहता, रवि ठाकुर, विशाल रावत, मोइन खान, आयुष अग्रवाल, मोहम्मद जफर, खुर्शीद अंसारी, नीमा रावत, अमित चंद्रा, अमरजोत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।





