रामनगर – युगपुरुष प्रेरणा स्रोत पंडित पूर्णानंद जी के घर जन्मे स्वर्गीय नारायण तिवारी जी की जन्मदिन तथा पुण्यतिथि पर ब्राह्मण उत्थान समिति कार्यालय लखनपुर में उनकी स्मृति में ब्राह्मण समाज के लोगों ने धार्मिक अनुष्ठान तथा यज्ञ कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्राह्मण उत्थान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित हेम चन्द्र भट्ट ने कहा कि स्वर्गीय तिवारी जी ब्राह्मणों के मसीहा ही नहीं बल्कि एक युग दृष्टा भी थे जब वह मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान थे तभी उन्होंने अपने क्षेत्र उत्तराखंड की अनदेखी नहीं की और जितना हो सकता था उन्होंने इस क्षेत्र का विकास किया और विकास पुरुष कहलाए। ब्राह्मण समाज को उन पर नाज है यही नहीं वरन जब देश गुलामी की जंजीरों में झगड़ा हुआ था तब उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलवाई सर्वप्रथम में तिवारी जी ने सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़ा और वह जीत गए उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक विकास पुरुष के साथ अपने जीवन का जीवन को समर्पित कर दिया ब्राहमण समाज उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। जय हिंद जय भारत जय उत्तराखंड हवन में ब्राह्मण उत्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित हेमचंद भट्ट, पंडित पंकज कौशिक, नगर अध्यक्ष पंडित कुलदीप शर्मा, जिला सचिव पंडित गिरीश चंद्र सत्यवली, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित नितिन दुर्गापाल, पंडित प्रकाश शर्मा, पंडित अनिल कुमार शर्मा, पंडित राजेश शर्मा ,प्रमोद सिंघल पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और पंडित नवीन चंद्र तिवारी महासचिव उपस्थित रहे।





