(ब्रेकिंग न्यूज)-अत्यधिक वर्षा होने के कारण बैलपडाव करकट नाला के पास रोड बह जाने के कारण रामनगर मार्ग पूर्ण रूप से अवरोध,इस रुट से जायें यात्री,बाकी सड़कों का भी जानें हाल।।

ख़बर शेयर करें -

सावधान रहें सुरक्षित रहें, आवश्यक सूचना उत्तराखण्ड  नैनीताल पुलिस

कृपया जनपद नैनीताल को आने एवं जाने वाले वाहन/यात्रीगण सावधान/ध्यान रखें, लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण जनपद नैनीताल के निम्न मार्ग पूर्ण से अवरोध है।

1- रूसी बाईपास/ कालाढुंगी रोड़ में अत्यधिक वर्षा होने से नालों का पानी मार्ग में आ जाने से मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
2- वीरभट्टी के पास अत्यधिक मात्रा में मालवा आ जाने से मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
3-खैरना के पास मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
4-  विनायक पदमपुर भीमताल में मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
5-  राष्ट्रीय राजमार्ग 121/309 में गर्जिया चौकी से आगे मौहान के बीच में पनोद व धनगढ़ी के नालें उफान में होने के कारण मार्ग पूर्णरूप से बाधित है।
6-कॉर्बेट रामनगर के पास मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।
7- विनायक मार्ग पदमपुरी भीमताल के पास मालवा आ जाने के कारण मार्ग पूर्णरूप से अवरोध है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उपरोक्त मार्ग से आने वाले सभी यात्रियों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि लगातार अत्यधिक वर्षा होने के कारण किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें किसी बड़े पेड़ व खिसकने वाले चट्टानों या पहाड़ के आस-पास ना रूके। यातायात पूर्ण रूप से सुचारू होने पर नैनीताल पुलिस के द्वारा आपको यथासमय से अवगत कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

आवश्यक सूचना

अत्यधिक वर्षा होने के कारण बैलपडाव करकट नाला के पास रोड बह जाने के कारण रामनगर मार्ग पूर्ण रूप से अवरोध है। रामनगर जाने वाले यात्रीगण एवं वाहन चालक  बाजपुर होते हुए अपने गंतव्य को जाने का कष्ट करें।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मीडिया सेल हल्द्वानी
   जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT