ब्रेकिंग न्यूज-चौखुटिया में रिश्ते के चाचा पर लगाया नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप,आरोपी गिरफ्तार।।

ख़बर शेयर करें -

चौखुटिया में रिश्ते के चाचा पर लगाया नाबालिग से बलात्कार
का आरोप,आरोपी गिरफ्तार,
आरोपी को सख्त सजा देने की मांग, लोगों में भारी रोष
चौखुटिया( ,गणेश जोशी)- तहसील अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के रिश्ते में चाचा लगने वाले ‌व्यक्ति द्वारा बलात्कार का आरोप लगाया गया है। आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट कर उसके हाथ पांव बांधकर सुबह तक दुष्कर्म किया। मामले में पीड़िता के जीजा द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अभियुक्त को पोक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से क्षेत्र में जबरदस्त रोष फैला है।
मिली जानकारी के अनुसार तहसील अंतर्गत एक गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के रिश्ते के चाचा द्वारा रेप किया गया है। लड़की घर पर अकेले थी ।
लड़की के जीजा द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दस जुलाई की रात साढ़े ग्यारह बजे पीड़िता का रिश्ते का चाचा ने कमेरे में घुसकर पहले लड़की के साथ मारपीट की, फिर उसके हाथ व पांव बांधकर सुबह तक रेप किया।
इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील धनिक ने बताया कि लड़की के बयान ले लिए गए हैं। उसे मेडिकल के लिए रानीखेत ले जाया जा रहा है। अभियुक्त के खिलाफ पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के लिए अल्मोड़ा ले जाया जा रहा है। इधर क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी इस घटना से लोगों में खासा रोष है। क्षेत्रवासियों ने बताया के दरिंदे को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।

Ad_RCHMCT