हल्द्वानी – जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध नशे की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भगवान सिंह महर के दिशा-निर्देशन में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी दमुवाढुंगा काठगोदाम के नेतृत्व में चौकी क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान चौकी पुलिस द्वारा मल्ला प्लॉट दमुवाढुंगा से एक महिला को 4.14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
उपरोक्त अभियुक्ता को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए थाना काठगोदाम में NDPS अधि0 की धाराओ के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह बिष्ट प्रभारी चौकी दमुवाढुंगा, म0उ0नि0 लता खत्री,का0 एजाज अहमद
, का0 रमेश चन्द्र मौजूद रहे।




