हल्द्वानी -जिला नैनीताल स्तर पर अवैध नशे की तस्करी/सेवन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भूपेंद्र सिंह क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं संजय कुमार कोतवाल हल्द्वानी के नेतृत्व में आज दिनांक 13 जनवरी, 2021 को उ0नि0 दिनेश चंद्र जोशी प्रभारी चौकी मंडी द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान के दौरान तीनपानी बाईपास पर एक अभियुक्त निवासी आँवला गेट चौकी थाना बनभूलपुरा हल्द्वानी जिला नैनीताल, उम्र-40 वर्ष के कब्जे से 9.88 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई*।
उपरोक्त अभियुक्त को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए थाना हल्द्वानी में अभियोग Fir no- 37/2021, धारा-8/21 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस टीम में उ0नि0 दिनेश चंद्र जोशी प्रभारी चौकी मंडी हल्द्वानी,का0 घनश्याम आर्या, का0 इसरार अहमद मौजूद रहे।




