ब्रेकिंग-पर्यटन मंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व पर्यटन अधिकारियों के साथ की बैठक।।

ख़बर शेयर करें -

पर्यटन मंत्री ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट व पर्यटन अधिकारियों के साथ की बैठक

स्मार्ट सिटी में पर्यटन गतिविधियों के लिए भी स्थान चिन्हित होः महाराज

देहरादून – प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को पर्यटन एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ बैठक कर देहरादून स्मार्ट सिटी को पर्यटन के अनुरूप विकसित करने पर मंथन किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद में स्मार्ट सिटी एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्मार्ट सिटी देहरादून को पर्यटन के अनुरूप विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से पर्यटन मंत्री को अभी तक किये गये कार्यों से अवगत कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि से खेलभूमि तक: सीएम धामी ने गिनाईं खेल विकास की उपलब्धियां

यहाँ भी पढे़- हल्द्वानी-23 मई को रामनगर कालाढूगी मोटर मार्ग मे सार्वजनिक सेवायान दुर्घटनाग्रस्त होने और 01 व्यक्ति की मृत्यु एवं 01 व्यक्ति घायल हो जाने की जिलाधिकारी ने दिये मजिस्ट्रीयल जांच के दिये निर्देश।।

श्री महाराज ने कहा कि हम चाहते हैं कि देहरादून के कुछ मैदान ऐसे हैं जिन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सकता है। उन्होने ऐसे मैदानों को पर्यटन विभाग को दिये जाने को भी कहा ताकि उसे पर्यटन गतिविधियों के लिए विकसित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नकली दवाओं के सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, STF ने 3 और दबोचे

श्री महाराज ने कहा कि दुनिया की हर स्मार्ट सिटी के अंदर पर्यटन गतिविधियों के लिए एक स्थान चिन्हित होता है। जहां लोग घूमते हैं और पर्यटन का लुफ्त उठाते हैं। हम चाहते हैं कि देहरादून स्मार्ट सिटी के अंदर भी पर्यटकों के लिए एक ऐसा ही स्थान बने जहां लोग अपनी संस्कृति की झलक से रूबरू हो सकें।

यहाँ भी पढे़- नैनीताल-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर,देखिये पूरा कार्यक्रम।।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि ओएनजीसी हेलीपैड की देख रेख का जिम्मा पर्यटन विभाग को दिया जाए।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी उन्होंने इस संबंध में अनुरोध किया है। हम चाहते हैं कि पर्यटकों के लिए वहां से मसूरी के लिए हेलीकॉप्टर का संचालन किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण बचाने के लिए धावकों ने लगाई दौड़

बैठक में स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंसी के एजीएम तकनीकी जगमोहन सिंह चौहान, प्रोजेक्ट मैनेजर कृष्ण पल्लव चमोला, एजीएम इलेक्ट्रॉनिक आशीष दयाल सक्सेना, जेई सिविल चिन्मय सिंह, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत, अवस्थापना निदेशक (पर्यटन) दीपक खंडूरी, अधीक्षण अभियंता शरद श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी मौजूद।

यहाँ भी पढे़- देहरादून-(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य संवाद-2021 का किया शुभारंभ।।

यहाँ भी पढे़- देहरादून-(ब्रेकिंग) मुख्यमंत्री ने किया नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण दिये निर्देश।।

Ad_RCHMCT