रामनगर – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत 22 फरवरी को रामनगर पहुंचेंगे जहां वह कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू होंगे । रविवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने अपने कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश ब्यापि कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम के तहत 22 फ़रवरी को प्रातः 10 बजे रामनगर पहुचेंगे प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के रामनगर में होने जा रहे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं से संपर्क साधकर उनकी कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। युवामोर्चा के कार्यकर्ता छोई में उनका स्वागत कर मोटरसाइकिल व कार रैली के माध्यम से शहर के मुख्यमार्ग से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष को गोपालकृष्ण बैंकट हाल कार्यक्रम स्थल पर पहुचेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है सभी कार्यकर्ता सीधे कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित करने को भारतीय जनता पार्टी की मजबूत पहल मान रहे ऐसा कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया है। विधायक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अपने कार्यकताओ के साथ सह भोज भी करेगे। विधायक ने बताया की जहाँ इस कार्यक्रम से कार्यताओ से रुबरु होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का सार्थक प्रयास होगा वही कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुचाने ओर आमजन की समस्याओं की जानकारी पार्टी संगठन व सरकार तक संज्ञान में आयेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आवाह्न करते कि वे कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।


