भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के रामनगर पहुँचने पर भाजपाइयों ने किया स्वागत।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार रामनगर आने पर भाजपाइयों ने किया स्वागत समारोह। नगरपालिका स्थित ग्रीन वैली रेस्टोरेंट में रामनगर भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट के पहली बार रामनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं मैं उत्साह देखा गया भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदेश महामंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में रणनीतिक बदलाव

विधानसभा रामनगर के तीनों मंडलो द्वारा संयुक्त रूप से भा0ज0पा0 के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट का स्वागत किया। ।सुरेश भट ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर टीम से कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक बार फिर 2022 में भारी बहुमत प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 2022 की पूरी तैयारी शुरू कर दी है इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट नगर अध्यक्ष भावना भट्ट, राकेश नैनवाल, विरेन्द्र रावत, पुरन नैनवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता तीनों मंडलो के अध्यक्ष व अन्य पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता तीनों मंडलो के पदाधिकारी,सभी मोर्चो के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT