महिलाओं का सिलाई, कढ़ाई और पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया।

ख़बर शेयर करें -

महिला सशक्तीकरण अभियान का समापन

रामनगर – नगर में महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करके किया गया।
पुष्कर हॉबी क्लासेस और जीवनधारा सोसायटी के तत्वावधान में यह ट्रेनिंग फरवरी से मार्च माह तक चलाई गई, किन्तु बाद में कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन की वजह से बची हुई ट्रेनिंग ऑनलाइन दी गयी थी। महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम के तहत यह कार्यक्रम किया गया था। समापन समारोह में मौजूद महिलाओं को मुख्य अतिथि जीवनधारा सोसायटी के संरक्षक व भाजपा नेता गणेश रावत, पालिका सभासद भुवन डंगवाल ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने महिला समूहों से विभिन्न सरकारी योजनाओं और बैंकों द्वारा दी जा रही ऋण योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन पुष्कर संसथान की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता ने किया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की सुमति मेहरोत्रा व शिवानी मेहरोत्रा ने महिलाओं को निशुल्क सैनेटरी पैड वितरित किए।

Ad_RCHMCT