रामनगरः निकाह का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में शर्मनाक घटना सामने आई है।  नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र में एक युवक ने युवती को निकाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे छोड़ दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद मानसिक रूप से टूट चुकी युवती ने खौफनाक कदम उठाया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र से उत्तराखंड को बड़ी आर्थिक सौगात: 3460 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन

कोतवाली रामनगर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि 23 वर्षीय युवती को गांव के ही एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाया। आरोपी ने निकाह का वादा कर युवती का विश्वास जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। हालांकि, समय बीतने के बावजूद आरोपी निकाह को टालता रहा।

पीड़िता की मां के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से आरोपी चोरी-छिपे उनकी बेटी से संपर्क में था। 1 फरवरी को आरोपी ने युवती को निकाह का झांसा देकर काशीपुर ले गया, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किया और शारीरिक संबंध बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ी सफलता! महिला तस्कर गिरफ्तार, 36 लाख की स्मैक जब्त

इसके बाद आरोपी ने युवती को रामनगर छोड़ दिया और अगले दिन निकाह करने का आश्वासन दिया। लेकिन कुछ समय बाद युवती को पता चला कि युवक किसी अन्य स्थान पर निकाह करने जा रहा था।

इस मानसिक आघात और धोखे से परेशान युवती ने खौफनाक कदम उठाया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक हादसा: ओवरटेक के दौरान कार से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत  

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने कहा, “पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और विवेचना के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।”

Ad_RCHMCT