रामनगर-अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न,भगवान परसुराम कैलेंडर 2021 एवं ब्राह्मण उत्थान महासभा की वेबसाइट को किया लांच।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – आज अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा प्रदेश कार्यालय हेम भट्ट के निवास पर विधिवत उद्घाटन रामनगर आरटीओ विमल पांडे व टीडी बैला, प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यकारिणी की बैठक रामनगर जंगल ट्रेजर रिजॉर्ट में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने की मुख्य अतिथि तारा दत्त वेला थे। जिसमें भगवान परशुराम का कैलेंडर 2021 एवं ब्राह्मण उत्थान महासभा की वेबसाइट को लांच किया गया और सरकार से मांग करते हुए 10 सूत्रीय मांगों को प्रदेश कार्यकारिणी के बीच रखा गया साथ ही 25 पुरोहितों व ब्राह्मणो को सम्मानित किया गया और कर्मठ काम करने वालों को सम्मानित भी किया गया और पूरे प्रदेश से आए हुए सैकड़ों ब्राह्मणों ने इसमें भाग लिया मुख्य भूमिका नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा की रही संगठन मंत्री पंकज कौशिक, जिला संगठन मंत्री कुलदीप शर्मा, हिमांशु मंडोलिया, संजीव शर्मा द्वारा वेबसाइट लांच की गई । प्रदेश प्रभारी कृष्णा बहुगुणा भी उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को बहुत शीघ्र पूरे प्रदेश में कार्यकारिणी विस्तार करने को कहा और शीघ्र ही प्रदेश सम्मेलन होने की घोषणा की आज बैठक में मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष हेमचंद भट्ट ,महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू पाठक, प्रदेश महामंत्री कौशलेंद्र भट्ट ,महिला जिलाध्यक्ष उमेश जोशी, प्रदेश सचिव सौभाग्य भारद्वाज ,सुनील दत्त बमेथा मंच संचालन नवीन चंद तिवारी ने किया।प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज जोशी प्रदेश संयोजक, सुशील भट्ट ,नवीन तिवारी नगर अध्यक्ष रामनगर प्रकाश शर्मा ,जिला अध्यक्ष राकेश जोशी नगर अध्यक्ष श्रीमती सिद्धि सुयाल, नगर महामंत्री विनीता शर्मा एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया।

Ad_RCHMCT