रामनगर-(अच्छी खबर) नगर के विभिन्न संगठनों की पहल पर कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने के उद्देश्य से व्यापार मण्डल कार्यालय में कोविड-19 हेल्प डेस्क सेवा हुई शुरू।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी
रामनगर – कोविड 19 हेल्प डेस्क का गठन के साथ ही हेल्प लाइन नम्बर 9837119848 किया जारी ।
नगर के विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, व्यापारिक संगठनों की पहल पर कोविड 19 महामारी से मुकाबला करने, जनता में जागरूकता फैलाने ,लोगों की मदद के उद्देश्य से व्यापार मण्डल कार्यालय में कोविड 19 हेल्प डेस्क सेवा शुरू की गई।जिसमें राजनैतिक, स्वास्थ्य व नागरिक प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने मिल-जुलकर पीड़ितों की मदद करने व जनता को बीमारी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।


कोविड 19 हेल्प डेस्क के सदस्य प्रभात ध्यानी के संचालन में आयोजित बैठक में विधायक दीवानसिंह बिष्ट ने सभी लोगों को आपस में तालमेल बनाकर सकारात्मक भाव से काम करने की अपील की। बिष्ट ने कहा कि लक्षण होते ही तुरंत इलाज ले। देरी से इलाज शुरू करना घातक सिद्ध हो सकता है।डॉ. प्रशान्त कौशिक ने कहा कि वर्तमान में गांवों में बीमारी का संक्रमण अधिक है। हमारी टीम यथासम्भव नगर व गांव के हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में बेदखली पर रोक से किया इनकार

लेकिन किसी प्रकार की लापरवाही की भी ज़रूरत नही है। कोविड नियमों का पालन अपने को बीमारी से बचाने के लिए करें। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा लगातार वार्डों व सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइजर का काम किया जा रहा है ।उन्होंने कहा कि इस समय सभी को मिलजुल कर इस महामारी से लड़ने की जरूरत है ।कोविड 19 हेल्प डेस्क टीम के संयोजक मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी हो वह हेल्पलाइन नंबर 9837119848 पर सम्पर्क कर सकता है उसे हेल्प डेस्क की ओर से उउनकी ज़रूरत का बेहतर से बेहतर परामर्श, चिकित्सा सेवा, एम्बुलेंस, दवाईयां, ओक्सीमिटर व अन्य जरूरी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर टीम की सदस्य आशा बिष्ट, सभासद भुवन डंगवाल,मनमोहन अग्रवाल, हरमिंदर सिंह, मनिन्दर सिंह सेठी, पवन जिंदल, सौरभ गोयल, लालमणि, रवि, तुलसी छिमवाल, मनप्रीत सिंह, बालम सिंह चौधरी, किरन आर्य ,प्रभात ध्यानी आदि मौजूद रहे।
— कोविड 19 हेल्प डेस्क के शुरू होते ही महामारी से लोगों की सहायता के लिए लोग आगे आए हैं ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुष्कर दुर्गापाल ने हेल्प डेस्क टीम को दवाइयों व मेडिकल उपकरणों के लिए 25000 रू सहयोग राशि देने के अलावा फ्री एम्बुलेंस सेवा अपनी तरफ से देने का एलान किया।

Ad_RCHMCT